-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न
विधानसभा उपचुनावों के लिए गठित भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। समिति के संयोजक और प्रदेश सरकार के मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में बूथ सम्मेलन की समीक्षा की गयी। 28 विधानसभाओं के 8 हजार बूथों में से 1000 बूथों पर सम्मेलन संपन्न हो चुके है।
24अक्टूबर तक सभी बूथों पर सम्मेलन संपन्न हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, श्री थावरचन्द गेहलोत, सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य नेतागणों का लगातार दौरा चल रहा है। सभी विधानसभाओं में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
बैठक में चुनाव प्रबंध समिति के सह संयोजक एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, डॉ हितेश वाजपेयी, श्री शैलेन्द्र शर्मा, श्री अभयप्रताप सिंह, श्री विकास विरानी,श्री नरेन्द्र पटेल, श्री रविन्द यति, श्री राजेन्द्र गुरू, श्री अनुराग प्यासी, श्री मनोरंजन मिश्रा, श्री वैभव राज से चर्चा की।




Leave a Reply