-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
चुनाव आयोग श्रीलंका की तर्ज पर उपचुनाव कराए: सज्जन
सज्जन सिंह वर्मा ने चुनाव आयोग से श्रीलंका की तर्ज पर उपचुनाव कराने की मांग की। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने चुनाव आयोग तथा भारत के महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर श्रीलंका की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी उपचुनाव शीघ्र कराने का अनुरोध किया है।
वर्मा ने अपने पत्र के माध्यम से यह मांग की कि जैसे कोरोना से बचाव करते हुए बैलेट पेपर के माध्यम से श्रीलंका में संसदीय चुनाव संपन्न हो सकते हैं तो मध्यप्रदेश में उपचुनाव क्यों नहीं? अपने पत्र में उन्होंने चुनाव आयोग से श्रीलंका की तर्ज पर बैलेट पेपर के माध्यम से ही चुनाव कराए जाने की मांग की।
वर्मा ने कहा कि जिस तरह श्रीलंका में कोरोना संकट के बीच चुनावों को आगे बढ़ा दिया था लेकिन लोकतंत्र के हित में तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए वहां पर कोरोना से बचाव करते हुए चुनावों को बैलेट पेपर के माध्यम से तथा सोशल डिस्टेंसिंग के द्वारा संपन्न कराया गया।
वर्मा ने आरोप लगाया की उपचुनावों में हार की आशंका के चलते प्रदेश की भाजपा सरकार उपचुनावों को टालने का भरपूर प्रयास कर रही है, ऐसा करना लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के खिलाफ है तथा लोकतंत्र के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में बड़ी संख्या में लोगों ने संसदीय चुनावों में भाग लिया तथा वहां लगभग 71% मतदान हुआ। बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डालने में ईवीएम मशीन को छूने का तथा संक्रमण फैलने का कोई डर नहीं होगा।




Leave a Reply