मध्य प्रदेश में करीब सात महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए मैदानी अफसरों की जमावट शुरू हो गई है। भोपाल-इंदौर पुलिस कमिश्नर के बाद करीब 500 नायब तहसीलदार से लेकर संयुक्त कलेक्टरों की पदस्थापनाएं की गई हैं। रात को 75 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी की गई जिसमें 32 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। सरकार ने 15 एसपी को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में पदस्थ किया है तथा 17 नई अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। भोपाल-इंदौर की तरह ग्वालियर-जबलपुर-छतरपुर के पुलिस अधीक्षकों को नए जिलों में कप्तान बनाकर भेजा गया है। देखिये आईपीएस की पूरी सूची के साथ समाचार विश्लेषण।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं जिसके लिए तीन साल या गृह नगर आदि पाइंट पर चुनाव आयोग की सख्ती शुरू होने के पहले राज्य सरकार अपने पसंदीदा अधिकारियों को मैदानी पदस्थापना में तवज्जोह देती है। इसके तहत कुछ दिन पहले भोपाल-इंदौर पुलिस कमिश्नरों सहित दर्जनभर आला पुलिस अफसरों की पदस्थापना बदली गई थी। भोपाल-इंदौर जैसे जिलों में सरकार अपनी पसंद के पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना करती रही है और इस सरकार को मौजूदा अधिकारियों से उपयुक्त अधिकारी पुलिस महकमें में नहीं मिले। पुलिस आयुक्त प्रणाली के लिए अतिरिक्त महानिदेशक या पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना होना चाहिए और अभी दोनों जिलों में एडीजी आयुक्त है। सरकार के पास अभी 49 एडीजी और 27 आईजी उपलब्ध हैं लेकिन इन 76 अधिकारियों में से उसे दो अपनी पसंद के अफसर तलाशने में मौजूदा एडीजी ही मिले हैं।
31 जिलों के एसपी बदले राज्य शासन ने रात को आईपीएस की 75 अधिकारियों की लंबी तबादला सूची जारी की जिसमें 31 जिलों के एसपी बदल दिए गए। इनमें से छह जिलों में डीआईजी पद पर पदोन्नत हो चुके अधिकारी भी शामिल हैं जो अब तक एसपी के रूप में काम देख रहे थे। इनमें विदिशा, सागर, रीवा, राजगढ़, कटनी व सीधी जिले शामिल हैं। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें भोपाल-इंदौर के बाद अब जबलपुर-ग्वालियर भी हैं। इनके अलावा अन्य जिलों में उज्जैन, निवाड़ी, सिंगरौली, टीकमगढ़, हरदा, गुना, अलीराजपुर, शिवपुरी, आगर-मालवा, धार, बैतूल, खंडवा, देवास, अशोक नगर, मंडला, रतलाम, नीमच, बड़वानी, छतरपुर, दतिया, शाजापुर, मंदसौर, नरिसंहपुर व छिंदवाड़ा शामिल हैं। 15 पुलिस अधीक्षकों को तो एक जिले से दूसरे जिले में कप्तान बनाकर भेजा गया है जिनमें अमित सांधी, टीके विद्यार्थी, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, वीरेंद्र कुमार सिंह, सिद्धार्थ बहुगुणा, मनोज कुमार सिंह, राजेश सिंह, राकेश सगर, विवेक सिंह, रघुवंश कुमार सिंह, यशपाल सिंह राजपूत, अभिषेक तिवारी, दीपक कुमार शुक्ला, सचिन शर्मा, अमन सिंह राठौड़ शामिल हैं।
तहसीलदारों को संयुक्त कलेक्टर का प्रभार राज्य शासन ने आज राजस्व अधिकारियों की कई तबादला आदेश की सूचियां जारी की गईं। इनमें एक संयुक्त कलेक्टर पीसी शाक्य का सिंगल आर्डर है जो भोपाल जिले में पदस्थापना का है। इनके अलावा नायब तहसीलदार, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख, तहसीलदार, अधीक्षक भू अभिलेख, डिप्टी कलेक्टर की सूचियां हैं। तहसीलदारों की दो अलग-अलग सूची हैं। तहसीलदारों की सूची में करीब 187 अधिकारी हैं। उल्लेखनीय बात यह है कि इन तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के अधिकार वाले पदों को मैदानी पदस्थापना दी गई है। यह पदस्थापना पूरे प्रदेश में की गई है। इसी तरह 219 सहायक अधीक्षक भू अभिलेख व अधीक्षक भू अभिलेख के पदों पर भी प्रभारी अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नागपुर स्थित नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विभिन्न क्लिनिकल विभागों में जाकर डॉक्टरों और स्टाफ से संवाद किया। मुख्यम - 12/01/2026
जेल विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के पावन अवसर पर प्रदेश की विभिन्न जेलों में निरुद्ध बंदियों की समय पूर्व रिहाई करने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। शासन द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता, 1 - 12/01/2026
नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने नगर परिषद सोनकच्छ में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में अनियमितता पाये जाने पर 3 उपयंत्रियों सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध - 12/01/2026
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जल सुरक्षा, जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के उद्देश्य से स्वच्छ जल अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 10 जनवरी से किया गया है। अभियान के - 12/01/2026
समाधान योजना 2025-26 के प्रथम चरण की अवधि 31 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है। पिछले साल 3 नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 में शामिल होकर लाखों बकायादार उपभोक्ताओं ने सौ फीसदी तक छूट का लाभ - 12/01/2026
Leave a Reply