मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के पालपुर कूनो नेशनल पार्क से बुरी खबर आई है। यहां दो महीने से बीमार चल रही एक मादा चीता ने आज सुबह दम तोड़ दिया है। उसकी मौत की पुष्टि एपीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ ने की है। पढ़िये कब से थी बीमार चीता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोजेक्ट चीता में आज सुबह एक बुरी खबर सामने आई। भारत में लुप्त हो चुके चीता वन्य प्राणी को नामीबिया से 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाकर मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित पालपुर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। खुद मोदी ने आठ चीतों को यहां छोड़ा था लेकिन चार महीने बाद आठ में से एक मादा चीता साशा अचानक 23 जनवरी को बीमार हो गई। आज सुबह उसकी साढ़े आठ बजेमौत हो गई है।
चीता ‘साशा’
किडनी की बीमारी से पीड़ित थी साशा मादा चीता ‘साशा’ की मौत की पुष्टि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) शुभ रंजन सेन ने की है। सेन ने बताया कि साशा किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। जानकारी के मुताबिक जनवरी में मादा चीता ‘साशा’ 23 जनवरी से बीमार चल रही थी। डिहाइड्रेशन के कारण किडनी में इंफेक्शन हो गया था। चिकित्सकों की टीम डॉ ओमकार अंचल, डॉक्टर जितेंद्र जाटव और डॉक्टर सनाथ विल उसका इलाज कर रहे थे। इलाज के दौरान वह स्वस्थ होने लगी थी। अचानक फिर 2 दिनों से बीमार हो गई। डॉक्टरों ने तमाम कोशिश की किंतु वे उसे बचा नहीं सके।
मोदी के जन्मदिन पर कूनो लाई गई थी साशा
साशा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से आठ चीतों को लाया गया था। इनमें पांच मादा और तीन नर चीते शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में 5 चीतों को शारीरिक रूप से अनफिट पाया गया था। पहले भारत ने शारीरिक रूप से अनफिट 3 चीतों को लाने से इंकार कर दिया लेकिन भारत के इनकार के बाद नामीबिया ने सभी 8 चीतों को भी देने से मना कर दिया था। नामीबिया के इनकार के बाद भारत को अस्वस्थ चीतें भी लाने पड़े। हालांकि इस बारे में वन विभाग के आला अधिकारी चुप्पी साधे हैं और कोई अधिकृत तौर पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौसेना दिवस पर कहा है कि हर भारतवासी के लिऐ यह गर्व का अवसर है। समुद्र की विस्तारित सीमाओं तक देश की सुरक्षा के लिए समर्पित नौसेना का समर्पण वंदनीय है। मुख्यमंत्री - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर मध्यप्रदेश में - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजा भोज की नगरी भोपाल में लगभग एक हजार साल पहले बने बड़े तालाब में 'शिकारा नाव' सेवा का शुभारंभ ऐतिहासिक अवसर है। इन नवीन 20 शिकारों के माध्यम से पर्यटक - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव, क्रांतिसूर्य मामा टंट्या भील के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जननायक टंट्या मामा ने ब्रिटिश हुकूमत के अ - 04/12/2025
Leave a Reply