-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
चिदम्बरम और दिग्विजय सिंह का दावा: 25 रुपये तक कम हो सकते हैं दाम
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ने तेल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। नेताओं ने दावा किया कि तेल की कीमतें 25 रुपये प्रति लीटर तक कम की जा सकती हैं, लेकिन सरकार अपने फायदे के लिए कीमतें कम नहीं कर रही।चिदंबरम ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, “कीमतें 25 रुपये प्रति लीटर तक कम की जा सकती हैं, लेकिन सरकार ऐसा नहीं करेगी। वे पेट्रोल की कीमत एक या दो रुपये कम करके लोगों को धोखा देंगे।” वहीं, दिग्विजय सिंह भोपाल पहुंचने पर राजा भोज एयरपोर्ट पर बाहर निकलते समय टिप्पणी की कि अगर केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी कम कर दे तो पेट्रोल और डीजल 18 से 19 रुपए प्रति लीटर कम हो सकते हैं।
चिंदबरम में ने कहा कि चारों महानगरों में मंगलवार को तेल की कीमतों में करीब 30 पैसे की वृद्धि हुई। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत बढ़कर 76.87 प्रति लीटर और मुंबई में 84.70 प्रति लीटर पर पहुंच गया। चिंदबरम ने कहा, “सरकार को पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये का मुनाफा हो रहा है। यह पैसों पर आम उपभोक्ताओं का हक है। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से प्रति लीटर पेट्रोल पर 15 रुपये बचा रही है और इसके अलावा वह प्रति लीटर पेट्रोल पर 10 रुपये का अतिरिक्त कर भी लगा रही है।
बता दें कि पेट्रोल के बढ़े दामों के चलते केंद्र सरकार के चार साल पूरा होने पर सौ से ज्यादा संगठन मिलकर ‘पोल खोल-हल्ला बोल’ अभियान के तहत 23 मई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इन प्रदर्शनों में आयोजक संगठनों के साथ ही जनता भी हिस्सेदारी करेगी।




Leave a Reply