-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
चिकित्सकों की मांगों पर हाईपॉवर कमेटी का आश्वासन, हड़ताल स्थगित
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आज से चिकित्सकों की हड़ताल सरकार के आश्वासन के बाद स्थगित कर दी गई है। सरकार ने हाईपॉवर कमेटी का आश्वासन दिया है जिसमें हड़ताल का आव्हान करने वाले चिकित्सा महासंघ के तीन पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
चिकित्सकों के हड़ताल के आव्हान के बाद आज सुबह चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने चिकित्सकों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। चिकित्सा महासंघ के पदाधिकारियों के साथ बातचीत के बाद सारंग ने महासंघ पदाधिकारियों के सामने ऐलान किया कि मांगों के निराकरण के लिए हाईपॉवर कमेटी बनाई जा रही है। कमेटी में महासंघ के तीन पदाधिकारियों को रखा जाएगा। कमेटी मांगों पर विचार करेगी और इसकी अनुशंसाओं पर सरकार समय-समय पर अमल करेगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि चिकित्सक हमारी संपत्ति हैं और कोविड में उन्होंने काफी अच्छा काम किया था। उनकी हड़ताल उनके द्वारा स्थगित करने पर आभार मानते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। वहीं, ग्वालियर में हड़ताली चिकित्सकों के साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट ने चर्चा की।




Leave a Reply