-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
चंडीगढ़ की एक यूनिवर्सिटी में एमएमएस कांड, विरोध में छात्र सड़क पर उतरे
चंडीगढ़ की एक यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल किए जाने की घटना सामने आई है जिसमें हॉस्टल की एक छात्रा का नाम सामने आया है। इस छात्रा का हॉस्टल की वार्डन के साथ ऑडियो भी वायरल हुआ है। इस घटना को लेकर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं सड़क पर उतर आई हैं और वे घटना की गहन जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं।
चंडीगढ़ की एक यूनिवर्सिटी की छात्राओं के हॉस्टल में एक लड़की मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो बना रही थी। घटना के बाद सड़क आंदोलन करने वाली कुछ छात्राओं ने इस घटना को लेकर कैमरे के सामने जमकर बयान दिए और कहा कि लड़की द्वारा वीडियो बनाते हुए कई लड़कियों ने देखा। बॉशरुम के भीतर के वीडियो बनाकर वायरल किए जाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। आंदोलनरत छात्राओं ने कैमरे पर कहा है कि उनके वीडियो कुछ वेबसाइट्स पर चलाए जा रहे हैं। हालांकि इस घटना के बाद एक लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिसे सुरक्षा गार्ड के कमरे में बंद करके रखा गया था। नाराज छात्राओं की नजर से बचाकर उसे पुलिस को सौंपा गया। घटना से नाराज छात्राओं का कहना है कि अभी कई वीडियो आरोपी लड़की के पास हैं जिससे उनकी प्रायवेसी भंग होने का खतरा है।




Leave a Reply