-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
घोटालों के देश के रूप में बनी छवि को बदलकर एक दक्ष देश की छवि बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की घोटालों के देश के रूप में बनी छवि को बदल कर एक दक्ष देश की छवि बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने कनाडा में टोरन्टो में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश में पिछली सरकारों की खामियों को दूर करेंगे।अपनी सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहल का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने कहा कि दस महीने पहले उनके प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद से देश में विश्वास का नया वातावरण बना है।प्रधानमंत्री ने भारतीय मूल के लोगों से अपनी विशेषज्ञता और अनुभवों को साझा कर भारत के विकास में योगदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि भारत की 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु के लोगों की है और यह उसकी सबसे बड़ी ताकत है।अस्सी करोड़ नौजवान जिस देश के पास हों एक सौ साठ करोड़ मजबूत भुजायें हों अस्सी करोड़ सपने हों वो देश क्या नहीं कर सकता है। जिनको रोजगार का अवसर हो वे मिट्टी में से सोना बनाने की ताकत रखते हैं और देश सोने की चिडि़या फिर एक बार बन सकता है दोस्तो।श्री मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच विश्वास का नया वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि भारत के पास शक्ति है और उसे सिर्फ अवसरों की जरूरत है।हमारी सभी समस्याओं का समाधान है हम देश के विकास के एजेंडा पर आगे बढ़ें हम विकास करें और मैं बताता हूं भाइयों और बहनों भारत के अंदर ताकत है सिर्फ अवसर चाहिए।इस अवसर पर श्री हारपर ने कहा कि भारत और कनाडा आपसी संबंधों की मैत्री का जश्न मना रहे हैं।




Leave a Reply