-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
घर अवैध थे तो रजिस्ट्रीयां क्यों की, सिंहस्थ भूमि पर निर्माण के समय कहां सो रहा था प्रशासन
सिंहस्थ की जमीन बताकर गरीबों के आशियाने उजाड़ने का नोटिस मिलने के बाद मंगल कॉलोनी निवासी आशा बाई ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। मकान तोड़ने और महिला द्वारा जहर खाने की खबर सुनकर प्रदेश कांग्रेस समन्वयक नूरी खान मंगल कॉलोनी पहुंची। यहां नूरी खान ने कहा 1980 में बनी कॉलोनी के घरों को आज अवैध घोषित किया गया।
40 सालों में सांसद, विधायक, पार्षद निधि से नगर निगम द्वारा यहां निर्माण करवाये गये। अगर ये घर अवैध है तो शासन और प्रशासन अब तक कहां सो रहा था। इन मकानों की रजिस्ट्रीयां है, अवैध थी तो इनकी रजिस्ट्री क्यों हुई, अगर सिंहस्थ भूमि थी तो जब निर्माण हो रहा था उस समय शासन, प्रशासन नगर निगम कहां सो रहा था, जो जिंदगी भर कमाने के बाद आशियाना बनाया उस पर बुल्डोजर चलाया तो ये लोग कहां जाएंगे।
नूरी खान ने कहा एक ओर भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक ओर अवैध कॉलोनियों को भी वैध करार दे दिया, वहीं दूसरी ओर जिन लोगों की रजिस्ट्री कर दी गई उन्हें बेघर करने को बेताब है। बड़े नेताओं की भूमियों, भूमाफियाओं की जमीन को सिंहस्थ से मुक्त कर दिया और गरीबों के घरों को सिंहस्थ जमीन पर बताकर उनके आशियाने उजाड़ रहे हैं। हम भी चाहते हैं सिंहस्थ अच्छी तरह हो लेकिन खाली जगह पर सिंहस्थ क्षेत्र बढ़ाये, आबाद बस्तियों को न उजाड़े। गरीबों की बस्ती को अवैध कराया तो रजिस्ट्री क्यों की गई,गरीब किसानों को भूमाफिया क्यो कहा जा रहा है, और आज दिनांक तक भी उपपंजीयक रजिस्ट्रार द्वारा रजिस्ट्रीयां करना जारी है। अवैध निर्माण थे तो निर्माण के समय क्यों नहीं रोका गया। एक ओर सिंहस्थ भूमि के एक बड़े हिस्से को सिंहस्थ मुक्त करके बड़े नेताओं को फायदा पहुंचाया गया। वहीं दूसरी ओर तीन दिन के समय में सालों से रह रहे घरों को उजाड़ने का कह दिया। बिना लोगों को पुनर्स्थापित किये, त्यौहारों के समय में लोगों को बेघर करने का काम किया जा रहा है। घर तोड़ देने का नोटिस मिलने पर सदमे में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। आज हर परिवार जहर खाने की नौबत में आ गया है। नूरी खान ने कहा पीड़ित गरीबों को न्याय दिलाने के लिए सोमवार 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कलेक्टर का घेराव करेंगे।




Leave a Reply