-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
ग्वालियर-बीना के मध्य 1 सितंबर से अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की सेवा बहाल
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दिनांक 01.09.2022 से आगामी सूचना तक ग्वालियर-बीना-ग्वालियर के मध्य अनारक्षित गाड़ी संख्या 01884/01883 ग्वालियर-बीना-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सेवा बहाल करने का निर्णय लिया गया है।
ग्वालियर-गुना-ग्वालियर के मध्य चल रही गाड़ी संख्या 01884/01883 ग्वालियर-गुना-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 01.09.2022 से ग्वालियर-बीना-ग्वालियर के मध्य चलेगी। गाड़ी संख्या 01884 ग्वालियर-बीना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 01.09.2022 से आगामी सूचना तक प्रतिदिन ग्वालियर स्टेशन से 08.20 बजे प्रस्थान कर, 10.45 बजे शिवपुरी पहुँचकर, 10.50 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर, 13.25 बजे गुना पहुँचकर, 13.45 बजे गुना से प्रस्थान कर, 14.48 बजे अशोकनगर पहुँचकर, 14.50 बजे अशोकनगर से प्रस्थान कर, 17.30 बजे बीना स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01883 बीना – ग्वालियर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 02.09.2022 से आगामी सूचना तक प्रतिदिन बीना स्टेशन से 11.20 बजे प्रस्थान कर, 13.20 बजे अशोकनगर पहुँचकर, 13.22 बजे अशोकनगर से प्रस्थान कर, 14.40 बजे गुना पहुँचकर, 15.00 बजे गुना से प्रस्थान कर, 17.27 बजे शिवपुरी पहुँचकर,17.32 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर, 22.35 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुँचेगी। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में पनिहार, घाटीगांव, रेंहट, मोहाना, पाडरखेड़ा, खजरी, शिवपुरी, खोंकर, कोलारस, लुकवासा, बदरवास, रायसर, म्याना, तरावटा, गुना, माबन, पगारा, पीलीघाट, शाडोरागांव, रातीखेड़ा, अशोकनगर, हिनोता पीपलखेड़ा, ओर, रेंहटवास, पिपरईगांव, गुनेरुबामोरी, मुंगावली, कंजिया, सेमरखेड़ी एवं महादेवखेड़ी स्टेशनों पर रुकेगी।
नोट- गाड़ी संख्या 01883 गुना-ग्वालियर स्पेशल दिनांक 01.09.2022 को रेक के अभाव में निरस्त रहेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 08 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर/डी सहित कुल 10 डिब्बे रहेंगे। यात्रीगण कृपया यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें, ताकि वायरस के संक्रमण से बचा जा सके।




Leave a Reply