-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ग्वालियर, चंबल अंचल के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में कार्यकर्ता आमजन की मदद में लगे
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से ग्वालियर एवं चंबल अंचल के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में हर तरह की संभव मदद करने की अपील की। उन्होंने शासन, प्रशासन के साथ कार्यकर्ताओं को आगे आकर आमजन की मदद करने की बात कही।
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभाग के श्योपुर, शिवपुरी, गुना और भिण्ड जिले में अचानक आयी बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों को तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश देते हुए उनसे निरंतर संपर्क में है। प्रशासन के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरफ और सेनाएं भी स्थिति को नियंत्रण करने में गंभीरता के साथ लगी हुई है। मुख्यमंत्री और मंत्रीगण भी सजगता के साथ इसी काम में लगे है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में कई लोग प्रभावित हुए है। हमारे कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आगे बढ़े। उनके जान, माल के बचाव से लेकर हर प्रकार की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित जिलों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।




Leave a Reply