-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर पश्चिम/अपराध सतेन्द्र सिंह तोमर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध रत्नेष तोमर और विजय भदौरिया को क्राइम ब्रांच टीम बनाकर जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले तस्करों की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया है। इन निर्देशों के तारतम्य में क्राइम ब्रांच की टीम ने 720 किलो गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच उपनिरीक्षक श्री पप्पू यादव को तीन जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध गांजा आयशर लोडिंग ट्रक में रखकर डबरा से ग्वालियर की तरफ बैचने के लिये आ रहे है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना सिरोल क्षेत्र में स्थित डोंगरपुर रोड,शीतला माता मंदिर के पास एक ट्रक को रोका। ट्रक रूकते ही उसमें सवार चार व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा धरदबोचा। पूछताछ में पकड़े गये चारों तस्कर मुरैना के रहने वाले पाये गये। ट्रक की तलाशी लेने पर पाया गया कि तस्करों द्वारा तिरपाल डालकर ट्रक को ढका गया था तथा पुलिस को भ्रमित करने के लिये ट्रक में बाहर की और नीलेरंग के खाली 40 ड्रम रखे गये थे, और आगे की ओर 24 बोरियाँ रखी हुई थी। इन बोरियों को खोलकर देखने पर उनमें कुल 720 किलोग्राम गांजा भरा हुआ पाया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ दस लाख रूपये है। जिसे विधिवत जब्त किया गया।
आरोपीगण गांजे की खेप तैलंगाना से लेकर ग्वालियर खपाने के लिये आ रहे थे। ग्वालियर में यह किन लोगों को बैचने वाले थे, इसके संबंध में तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पकडे गये तस्करों के विरूद्ध थाना क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
बदमाशों को गिरफ्तार करने मे प्रभारी क्राईम ब्रांच उपनिरीक्षक श्री पप्पू यादव, श्री मनोज परमार, सहायक उप निरीक्षक श्री राजकुमार राजावत, श्री राजीव सोलंकी, प्रधान आरक्षक श्री सत्येन्द्र सिंह, श्री कमल कोशिक, श्री जितेन्द्र तोमर, श्री घनश्याम जाट, आरक्षक श्री आशीष शर्मा, श्री हरिओम व्यास, श्री प्रमोद शर्मा, श्री रणवीर यादव, श्री विद्याचारण शर्मा, श्री योगेन्द्र सिंह तोमर, श्री विकास तोमर, श्री अरूण पवैया, श्री गौरव आर्य और श्री अरूण शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।




Leave a Reply