-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
ग्लोबल स्किल पार्क अंतर्राष्ट्रीय मापदण्डनुरूप बनाया जाये – मुख्यमंत्री
ग्लोबल स्किल पार्क का सिटी कैम्पस गोविंदपुरा आईटीआई में आगामी एक अगस्त से शुरू हो जायेगा। इसमें प्रिसिजन इंजीनियरिंग सेक्टर के चार पाठ्यक्रम शुरू किये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गयी। बैठक में तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी, राज्य रोजगार बोर्ड के अध्यक्ष श्री हेमंत देशमुख और मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिये हैं कि ग्लोबल स्किल पार्क अंतर्राष्ट्रीय मापदण्डों के अनुरूप समय-सीमा में पूरा किया जाये। इसका निर्माण निर्धारित रोडमैप के अनुसार पूरा हो। इस कार्य की सतत् मानीटरिंग की जाये। बताया गया कि ग्लोबल स्किल पार्क के लिये 34 एकड़ भूमि आवंटित की गयी है। जिसमें स्थल विकास का कार्य शुरू किया जा रहा है।बैठक में बताया गया कि ग्लोबल स्किल पार्क 34 एकड़ भूमि पर निजामुद्दीन कॉलोनी बीएचईएल के सामने बनेगा। इसमें आईटीईईएस सिंगापुर और जीआईजेड जर्मनी की अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी सहायता रहेगी। इसमें उद्योगों की मांग के अनुसार रोजगारपरक कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जायेगा। ग्लोबल स्किल पार्क द्वारा प्रतिवर्ष 10 हजार लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।बैठक में प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्री संजय बंदोपाध्याय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Leave a Reply