ग्लोबल इनवेस्टर समिटः इंदौर पहुंचे नोएल टाटा, नादिर गोदरेज, डालमिया

मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से स्वच्छ, स्वाद राजधानी का तमगा पाने व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनभागीदारी वाली राजधानी का खिताब पा चुके इंदौर में दो दिन के प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद आज से ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसमें टाटा-बिड़ला-गोदरेज जैसे औद्योगिक घरानों के अलावा कई अन्य जाने-माने उद्योगपति शामिल होने वाले हैं। पीएम मोदी भी इसे वर्चुअली संबोधित करेंगे।

समिट में शामिल होने के लिए नोएल एन टाटा, नादिर गोदरेज, पुनीत डालमिया, संजीव पुरी, रेखा एम मेनन, निखिल मेसवानी की इंदौर पहुंचने के बाद आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात भी हुई। उद्योगपतियों ने सीएम से मध्य प्रदेश में इनवेस्टमेंट की योजनाओं को लेकर चर्चा की। दो दिवसीय ग्लोबल इनवेस्टर समिट का शुभारंभ 11 जनवरी को पूर्वान्ह में होगा। इसके बाद समानांतर सत्र होंगे। पहले दिन दोपहर 2 बजे से 5 समानांतर सत्र होंगे। यह सत्र एग्रीकल्चर, फूड एण्ड डेयरी प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल और हेल्थ केयर, नेचुरल गैस एण्ड पेट्रो केमिकल्स सेक्टर में अवसर, रिन्यूवल एनर्जी विषय पर होंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे से टेक्सटाईल और गारमेंट विषय पर विशेष सत्र भी होगा। समिट के पहले दिन ही शाम 4 से 5:30 बजे तक आई.टी., पर्यटन, लॉजिस्टिक एण्ड वेयर-हाउसिंग, अर्बन एरिया में इन्फ्रा-स्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट विषय पर सत्र होंगे। विशेष सत्र ऑटो मोबाइल एण्ड ऑटो कम्पोनेंट विषय पर होगा। यह सत्र शाम 4:30 से 6 बजे के बीच होगा।
समिट के दूसरे दिन निवेश के विभिन्न विषय पर सत्र होंगे। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच मध्यप्रदेश से निर्यात की संभावनाएँ, सामाजिक बुनियादी ढाँचे के विकास के लिये वित्तीय सहायता, एक्सेस मध्यप्रदेश कम्पलीट बिजनेस साल्यूशन और इण्डिया तथा इज़राइल, यूएसए और यूएई (12 यू 2) समूह साझा निवेश पर चर्चा होगी। इसी दिन दोपहर12:15 बजे से अगले समानांतर सत्र होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से भारत की 5 ट्रिलियन की इकॉनामी में मध्यप्रदेश का योगदान, एयरो स्पेस और डिफेंस, भारत में मैन्युफैक्चरिंग को गति देने में मध्यप्रदेश का योगदान और शिक्षा और कौशल विकास पर निवेशकों के बीच चर्चा होगी। दूसरे दिन दोपहर 2 से 3 बजे के बीच विशेष सत्र में मध्यप्रदेश में स्टार्ट-अप के लिये अनुकूल वातावरण पर चर्चा होगी। ग्लोबल इनवेस्टर समिट का समापन सत्र दूसरे दिन 12 जनवरी को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3 बजे से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today