ग्रीस ने जनमत संग्रह में खर्च में और कमी लाने की ऋणदाताओं की मांग बहुमत से नामंजूर की।

ग्रीस के मतदाताओं ने राहत ऋणों के बदले खर्च में और किफायत बरतने की ऋणदाताओं की मांग जोर-शोर से खारिज करते हुए प्रधानमंत्री एलेक्स सीप्रास का समर्थन किया है। श्री सीप्रास ने मतदाताओं से आग्रह किया था कि उनका वोट एक बेहतर समझौते पर पहुंचने के लिए उन्हें मजबूती देगा। विपक्ष ने यूरो का इस्तेमाल करने वाले 19 देशों के समूह में ग्रीस की सदस्यता में बाधा डालने के लिए सीप्रास की आलोचना की और कहा कि “हां” में वोट ग्रीस में यूरो को बनाये रखने के बारे में था। प्रधानमंत्री सीप्रास ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि लोगों को लोकतंत्र की जीत पर जश्न मनाना चाहिए।

जर्मनी की चांसलर अंगेला मर्केल और फ्रान्स के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा है कि ग्रीस के जनमत संग्रह के नतीजों का सम्मान किया जाना चाहिये। ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्स सीप्रास ने टेलीविजन पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार अन्तर्राष्ट्रीय ऋणदाताओं के साथ फिर से बातचीत शुरु करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today