-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ग्रीस को आर्थिक संकट से निकालने की कोशिशें बेनतीजा
ग्रीस को आर्थिक संकट से उबारने की कोशिशों का अभी कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। यूरोपीय संघ के देशों के वित्तमंत्री ऋण चुकाने के लिए दो साल की मोहलत संबंधी ग्रीस के प्रस्ताव पर आज फिर विचार करेंगे। यूरोप के 19 देशों के वित्तमंत्रियों ने कल रात आपात टेलीकॉन्फ्रेंस में इस बारे में ग्रीस के प्रस्ताव पर चर्चा की। ग्रीस अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का एक अरब 80 करोड डॉलर का ऋण कल तक निर्धारित समयसीमा में नहीं चुका पाया था। मुद्रा कोष का ऋण चुकाने में नाकाम होने वाला ग्रीस दुनिया का पहला विकसित देश है।
ग्रीस के नए प्रस्ताव का ब्यौरा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने कहा है कि सरकार ऐसे समझौते का प्रस्ताव कर रही है जिसमें ऋण चुकाने की अवधि फिर से तय करने के साथ देश की वित्तीय जरूरतों का पूरा ख्याल रखा गया है।
इससे पहले श्री सिप्रास ने ग्रीस की जनता से अपील की थी कि रविवार के जनमत संग्रह में कड़े आर्थिक सुधार करने की ऋणदाताओं की शर्त ठुकरा दी जाए। इस बीच अंतर्राष्ट्रीय ऋणदाताओं के साथ संकट से उबारने के समझौते के समर्थन में कल एथेंस में हजारों लोगों ने रैली की। ग्रीस के यूरोपीय संघ से निकलने की आशंका के मद्देनजर एटीएम से पैसा निकालने वालों की बढ़ती भीड़ के बाद श्री सिप्रास देश में पूंजी नियंत्रण लागू करने पर विवश हो गए थे। देश में बैंक बंद हैं। इनके रविवार को फिर खुलने की संभावना है।




Leave a Reply