-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ग्रामीण महिलाओं के प्रयासों से गरीबी के दंश से मुक्त हुआ सनगाँव
बड़वानी जिले के राजपुर विकासखण्ड का ग्राम सनगाँव प्रदेश का एक मात्र ऐसा ग्राम है, जो सामाजिक सहभागिता और एकमात्र महिला शिवकन्या बाई के जज्बे और जूनून के कारण गरीबी से पूरी तरह मुक्त हो गया है। इस ग्राम का प्रत्येक परिवार लखपति बन गया है। वर्ष 2012 से पहले पूरा ग्राम खेती और मजदूरी पर ही निर्भर रहता था। ग्राम में रोजगार नहीं मिलने के कारण ग्रामीण शहरों में रोजगार की तलाश में पलायन कर जाते थे।
वर्ष 2012 में सनगाँव से कृषि मेले में सम्मिलित होने बड़वानी गई शिवकन्या बाई को स्व-सहायता समूह का ऐसा मंत्र मिला, जिसने गाँव से गरीबी के दंश को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। शिवकन्या ने गाँव की 10 बहनों के साथ मिलकर लक्ष्मी आजीविका स्व-सहायता समूह का गठन किया । आज गाँव में आजीविका मिशन के 10 स्व-सहायता समूह हैं, जिनमें 109 परिवारों की महिलाएँ सदस्य हैं। इन सदस्यों द्वारा अलग-अलग प्रकार की आर्थिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।




Leave a Reply