-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
ग्रामीण बैंक कर्मचारियों ने सेना युद्ध हताहत कल्याण निधि में 29.85 लाख रुपये का योगदान दिया
पंजाब नेशनल बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री ऊषा अनंतसुब्रमण्यम ने आज यहां रक्षा मंत्री श्री अरूण जेटली को सेना युद्ध हताहत कल्याण निधि में दान के रूप में 29.85 लाख रुपये का चेक प्रस्तुत किया। इस निधि से युद्ध में हताहत हुए सेना के जवानों के परिवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। इस राशि का योगदान मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों द्वारा किया गया है जो कि पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा प्रायोजित किया जाता है।
श्री जेटली ने चेक स्वीकार करते समय देश के लिए अपने जीवन की कुर्बानी देने वाले रक्षा जवानों के परिवारों के प्रति बैंक के कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित की गयी भावना की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि इस महान ध्येय के लिए उनके द्वारा ऐसे प्रयास किए जाते रहेंगे।




Leave a Reply