-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ग्रामीणों का घर पहुँच बैंक बनी दिव्यांग बैंक सखी शीला
प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण दिव्यांग बैंक सखी सुश्री शीला नायक का हौसला तोड़ने में नाकाम रहा। शाजापुर जिले की जनपद मोमन बडोदिया के गाँव बोलाई में दिव्यांग शीला ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर पहुँचा रही है।
लाक डाउन के चलते बैंको में लेनदेन के लिये आम आदमी को सोशल डिस्टेंसिंग के कारण लेनदेन में काफी समय लग रहा है। ऐसे समय में दिव्यांग बैंक सखी सुश्री शीला नायक गाँव में अपने कियोस्क सेन्टर पर नहीं बैठती हैं। बैंक खाताधारी ग्रामीणों को योजनाओं का पैसा देने के लिये अपने कियोस्क पर नहीं बुलाती हैं बल्कि खुद उनके घर जाकर उनके खाते में आया पैसा उन्हें सौंपती हैं।
शीला ने अब तक 160 ग्रामीणों को 6 लाख 50 हजार रूपये की योजनाओं की राशि उनके घर तक पहुँचायी है। ग्रामीण शीला को इस संकट के समय अपना भगवान मानने लगे हैं।




Leave a Reply