गोहत्‍या की अफवाह के बाद हुई हिंसा

उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में करहल कस्‍बे में कल हुई हिंसा की घटना के सिलसिले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कस्‍बे में गौ-वध की अफवाह के बाद हिंसक भीड़ ने एक समुदाय के दो लोगों की बुरी तरह पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि गाय की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में इसकी मौत का कारण बीमारी बताया गया है। हिंसक लोगों में पुलिस की गाड़ी को आग लगा दी और कई वाहनों और दुकानों को क्षतिग्रस्‍त कर दिया। पुलिस के सर्किल ऑफिसर को कथित ढि़लाई बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today