-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
गोविंद गोयल व्यापारी, सामाजिक क्षेत्र के वरिष्ठजनों की लेंगे बैठकें
वरिष्ठ कांगे्रस नेता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर दूसरे चरण में 29 अक्टूबर से 31 अक्टूकर तक उज्जैन, आगर, सुवासरा, बदनावर, सांवेर, मांधाता, इंदौर और हाटपिपल्या में व्यापारी वर्ग, सामाजिक क्षेत्र के वरिष्ठजनांे की बैठकें लेंगे और कांगे्रस के पक्ष में मतदान हेतु आग्रह करेंगे।
गोयल अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के अनुसार 29 अक्टूबर को सड़क मार्ग से कार द्वारा भोपाल से सुबह 7 बजे प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे और वहां भगवान महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना एवं महाकाल के दर्शन करेंगे। वे दोपहर 12 बजे आगर पहुंचेंगे और वहां पर कांगे्रसजनों, व्यापारियों एवं सामाजिक क्षेत्र के नागरिकों से संपर्क कर कांगे्रस के पक्ष में मतदान हेतु चर्चा करेंगे। श्री गोयल उसी दिन अपरान्ह 4.30 बजे सुवासरा रात्रि 8 बजे बदनावर में व्यापारियों एवं सामाजिक क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर कांगे्रस के पक्ष में मतदान हेतु चर्चा करेंगे। रात्रि में बदनावर से उज्जैन पहुंचकर वहां रात्रि विश्राम करेंगे।
श्री गोयल दूसरे दिन 30 अक्टूबर को सुबह उज्जैन से रवाना होकर सुबह 10.30 बजे सांवेर, अपरान्ह 03 बजे मांधाता, में व्यापारियों एवं सामाजिक क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर कांगे्रस के पक्ष में मतदान हेतु चर्चा करेंगे। वे मांधाता से वापिस होकर रात्रि विश्राम इंदौर में करेंगे।
श्री गोयल 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे इंदौर से हाटपिपल्या जायेंगे, जहां वे पूर्वान्ह 11 बजे व्यापारियों एवं सामाजिक क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर कांगे्रस के पक्ष में मतदान हेतु चर्चा करेंगे। वे पूर्वान्ह 11.30 बजे हाटपिपल्या से रवाना होकर अपरान्ह 03 बजे भोपाल पहुंच जायेंगे।




Leave a Reply