गैसकांड की 32 वीं बरसी पर जगह-जगह पुतले जले, रैली निकली

भोपाल गैसकांड की 32 वीं बरसी पर शनिवार को पुराने शहर में कई जगह रैलियां निकलीं और पुतले जलाए गए। बरकतउल्ला भवन में सर्वधर्म समभाव पर प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इसमें गैस राहत राज्यमंत्री विश्वास सारंग पहुंचे और उन्होंने गैसकांड की बरसी को सिलिब्रेट करने संबंधी एडीएम के बयान को असंवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

भोपाल गैस पीड़ित संघर्ष सहयोग समिति की संयोजक साधना कार्णिक प्रधान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि जहरों पर बना स्मारक नही मुआवजा , ईलाज , पुनर्वास चाहिये ,जहरीले पानी पीड़ितों के पानी के बिल माफ़ करो , फिदेल कास्त्रो अमर रहे आदि नारों के साथ भोपाल गैस कांड की 32 वी बरसी के अवसर पर यूनियन कार्बाइड पर धरना के दौरान सभा एवं प्रदर्शन किया ।

गैस पीड़ितों के धरने के दौरान अमेरिकी साम्राज्यवादी नीतियों के शिकार भोपाल के अलावा सीरिया , लीबिया , यमन , ईराक़ ,वियतनाम अफगानिस्तान आदि देशो के शहीदों की वेदी पर फूल अर्पण किये गये। धरने के दौरान सभा को साधना कार्णिक द्वारा भोपाल गैस पीड़ितों की मांगों , जनवादी लेखक संघ के राजेश जोशी , प्रगतिशील लेखक संघ के राजेंद्र शर्मा तथा सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन सीट पी एन वर्मा तथा एल आई सी यूनियन कम के पुषण भट्टाचार्य द्वारा फिदेल कास्त्रो के योगदान , मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र के दृगचन्द प्रजापति द्वारा औद्योगिक प्रदुषण  द्वारा गैस पीड़ित मजदूरों की स्थिति के बारे में संबोधित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today