-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
गृह मंत्री ने ग्वालियर केन्द्रीय जेल में बंदियों के साथ मनाई जन्माष्टमी
गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व केंद्रीय जेल ग्वालियर में बंदियों के साथ मनाया। जेल में बंदियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। मंत्री डॉ. मिश्रा ने बंदियों को सौगात देते हुए कहा कि प्रदेश की जेलों में परिरूद्ध पात्र दंडित बंदियों को एक माह की विशेष माफी दी जाएगी।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सभी को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने बंदी कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना की। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि शासन की ओर से बंदियों के लिये सभी आवश्यक मौलिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रहने देंगे। उन्होंने जेल अधीक्षक को 1 सर्वसुविधायुक्त एम्बूलेंस एवं जेल भवन के विस्तारीकरण के लिये आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिये।




Leave a Reply