-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा जनजातीय वर्ग में कांग्रेस का आधार समाप्त
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस का आधार पर जनजातीय वर्ग में नहीं रहा है। कमलनाथ आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस को चुनाव लड़ाने की स्थिति में नहीं रहे हैं। वे खो तलाश रहे हैं कि कहां पर जाकर कांग्रेस की साख बच जाए।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का मार्गदर्शक मंडल बन गया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह 70 साल, दिग्विजय सिंह 74, कमलनाथ 76 और प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल 78 वर्ष के हैं। यह एक सीरीज है मार्गदर्शक मंडल की। सिंधी समाज के कांग्रेस के सम्मेलन को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी उन्हें नागरिकता देने का विचार नहीं किया। हमने उन्हें नागरिकता दी है।
महान भारत की बात होती है तो कांग्रेस बदनाम भारत की बात करती है
मध्य प्रदेश के कूनो में लाए जा रहे चीते को लेकर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब भी देश या मध्य प्रदेश के गौरव व सम्मान की बात होती है तो ये बदनाम भारत की बात करते हैं। चीते पर चिढ़ काहे की पता नहीं है। विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा करे, हंगामा नहीं। संवाद लोकतंत्र का सशक्त माध्यम है। सत्र की अवधि को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अऩुपूरक बजट के लिए इतना बढ़ा सत्र बुलाया हो तो कांग्रेस नेता बताएं। सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है।




Leave a Reply