गुना में एक खेत के कुएं में तेंदुआ गिरा, सीढ़ी डालकर बाहर निकाला

गुना जिले के आरोन ब्लॉक के खेराई गांव में एक किसान के खेत के कुएं में रविवार को अचानक एक तेंदुआ गिर गया। विधायक जयवर्धन सिंह ने इसकी तस्वीर ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट की तो उनके पिता दिग्विजय सिंह ने भी इसे आगे बढ़ाया।

आरोन व राघोगढ़ वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बाहर निकालने के लिए कुएं में सीढी डाल दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुआ सीढ़ी का सहारा लेते हुए कुएं के बाहर आया और बाहर निकलते ही सरपट जंगल की तरफ दौड़ लगा दी। तेंदुए की इस क्षेत्र में मौजूदगी को लेकर वन विभाग भी असमंजस में है क्योंकि उनके मुताबिक तेंदुआ पहले कभी इस इलाके में देखा नहीं गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today