-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गुजरात में मध्यप्रदेश पुलिस ने ”स्टेचू ऑफ यूनिटी” के समक्ष पीएम को दी सलामी
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवडि़या में आयोजित परेड में मध्यप्रदेश पुलिस के 85 सदस्यीय दल ने भी सहभागिता की। परेड की सलामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ली। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा ”स्टेचू ऑफ यूनिटी” स्थल पर आयोजित परेड में मध्यप्रदेश, हरियाणा, त्रिपुरा, ओडिसा तथा तेलगांना के पुलिस दलों ने भाग लिया।
मध्यप्रदेश पुलिस दल में इंदौर, ग्वालियर तथा जबलपुर जोन के एएसएफ के 85 सदस्यीय दल में दो उप पुलिस अधीक्षक, दो उप निरीक्षक सहित अन्य रेंक के पुलिसकर्मी चयनित किए गए थे। परेड में मध्यप्रदेश पुलिस दल का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक श्री रवि सोनी ने किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री जी.जर्नादन भी उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश पुलिस दल के चयनित अधिकारी/ कर्मचारी 30 सितंबर को गुजरात के अहमदाबाद परेड के अभ्यास के लिए रवाना हुए थे। रवानगी के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने दल के सभी सदस्यों को संबोधित किया और राष्ट्रीय महत्व की इस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित कर मार्गदर्शन दिया। पुलिस दल ने अहमदाबाद में 30 दिन कठोर परिश्रम कर आज उत्कृष्ट परेड का प्रदर्शन किया।




Leave a Reply