गुजरात भाजपा 99, कांग्रेस 80 सीट

गुजरात और हिमाचल में भाजपा की शानदार जीत का जश्न पार्टी के भोपाल कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद नंद कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री ,राष्ट्रीय अध्यक्ष ,कार्यकर्ताओं को विशेषकर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को बधाई दी।पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने कहा कि जिस गुजरात मॉडल का भाजपा देश भर में दंभ भरती थी. उसी गुजरात में उसे मोदी, अमित शाह सहित पूरे देश की भाजपा लगाने के बाद भी,तमाम हथकंडे,तिकडम,दुष्प्रचार के बाद भी अपने घोषित आँकड़े से दूर होकर,100 तक भी नहीं पहुँच पाना,यह उसकी जीत के बाद भी बड़ी पराजय है.

राहुल गांधी ने स्वीकार की हार

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार को अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर ट्वीट कर इस हार को स्वीकार किया. राहुल ने लिखा, कांग्रेस पार्टी जनता के फैसले को स्वीकार करती है और दोनों ही राज्यों की नई सरकारों को शुभकामनाएं देती है. मैं गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता को हृदय से उनके द्वारा दिए गए स्नेह के लिए धन्यवाद देता हूं. राहुल गांधी ने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा, कांग्रेस के मेरे भाईयों और बहनों आप सब ने गौरवान्वित किया है. आप अपने प्रतियोगियों से अलग हैं क्योंकि आप लोगों ने अपना क्रोध भी गरीमा के साथ जताया. आप सब ने ये साबित किया है कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसकी शालीनता और साहस है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today