-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गुजरात चुनाव में फायदे के लिए 1 लाख लोगों को डुबाने की तैयारी : भगवंत मान
1 अगस्त को आप के सांसद भगवंत मान व प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल सरदार सरोवर डूब प्रभावितो के समर्थन में चिकलदा पहुँचे, जहाँ उन्हें मेधा पाटकर समेत 12 अनशनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगो का समर्थन किया। इससे पूर्व उन्होंने पुर्नवास स्थलों का दौरा किया और वहाँ की मौजूदा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्हें वहाँ मौजूद डूब पीड़ितों से भी बात की और वर्तमान स्थिति को समझा।
इस मुद्दे पर आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि पुर्नवास स्थल पर कोई व्यवस्था नही है। यहाँ तक पीने का पानी तक नही है और तो और तो लोगो को छोटे छोटे टिन के डब्बो में रखने की तैयारी चल रही है। गुजरात चुनाव में राजनीतिक फायदे के लिए 1 लाख लोगों को डुबाने की तैयारी में है शिवराज सिंह चौहान।
उन्होने यह भी कहा कि पुर्नवास स्थलों को पहले तैयार किया जाए और फिर ही विस्थापन होना चाहिए। मैं खुद इस मुद्दे को लोकसभा में उठाऊँगा और आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को हर स्तर पर उठाएगी।
इसी मुद्दे पर प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की झूठी व्याख्या कर बलपूर्वक विस्थापितो को हटाने की तैयारी कर रही है सरकार। जिस आदेश की बात शिवराज सरकार बार बार कर रही है वो आदेश सिर्फ 2000 किसानों से जुड़ा है, जबकि इसका विस्थापन 1 लाख लोगो का हो रहा है। आज जब पुर्नवास स्थलों पर तैयारी नही है तो विस्थापन कैसे हो सकता है। भारी बारिश में 1 लाख कहा जाएगे।
उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ण पुर्नवास के बिना आम आदमी पार्टी विस्थापन नही होने देगी और सड़क से संसद तक डूब प्रभावितो के हक़ में लड़ाई लड़ रही है। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि यह सरदार सरोवर की डूब पूर्ण पुर्नवास के कम से कम 6 महीने बाद हो ताकि सभी विस्थापितो को अपना घर तोड़कर कर पुर्नवास स्थल पर घर बनाने का समय मिल सके।




Leave a Reply