-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गुजरात के बहाने MP में भाजपा संगठन-सत्ता में बदलाव की मांग उठी, जानिये किसने की मांग
गुजरात विधानसभा चुनाव परिणामों के बहाने मध्य प्रदेश में भी भाजपा संगठन और सरकार में आमूलचूल परिवर्तन की मांग उठी है। यह मांग सरकार और सत्ता पर निशाना साधते रहने वाले एक विधायक ने उठाई है। विंध्य के इस नेता ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ढा को पत्र लिखकर अपनी बात कही है। आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं कि कौन हैं यह नेता और बदलाव के पीछे वे क्या बता रहे हैं कारण।
मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में भाजपा को विधानसभा में ज्यादा सीटें मिली हैं जिससे वह विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस से चंद सीटों के अंतर से पीछे रही थी। इसी विंध्य के नेता मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्ढा को पत्र लिखकर सुझाव दिए हैं। पत्र में उन्होंने मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन और सरकार में आमूलचूल परिवर्तन की मांग की है। उन्होंने पत्र में इसे पार्टी के कार्यकर्ताओं की मंशा बताई है।
मंत्रिमंडल से लेकर पूरे संगठन में बदलाव से मिलेगा प्रचंड बहुमत
त्रिपाठी ने खबर सबकी को बताया कि गुजरात में जिस तरह प्रचंड बहुमत मिला है, उसी के अनुरूप मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत के लिए सत्ता और संगठन में पूरी तरह से बदलाव की जरूरत है। सरकार में मंत्रिमंडल परिवर्तन करना होगा। सत्ता और संगठन में नए लोगों को अवसर देकर एंटी इनकवेंसी से निपटा जा सकता है।
त्रिपाठी पहले भी सत्ता-संगठन पर साध चुके हैं निशाना
गौरतलब है कि नारायण त्रिपाठी कई बार पहले भी भाजपा की सत्ता और संगठन पर निशाना साध चुके हैं। विंध्य प्रदेश को लेकर भी वे मांग उठाते रहे हैं। यही नहीं कमलनाथ सरकार के समय उनके भाजपा छोड़ने की चर्चाएं भी चली थीं। विधानसभा में भी एकबार उनका कमलनाथ की कांग्रेस सरकार की तरफ झुकाव देखा गया था।




Leave a Reply