-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
गालीबाज त्यागी के बाद गालीबाज भाव्या का वीडियो वायरल, गिरफ्तार
नोएडा के 126 सेक्टर में एक महिला गालीबाज का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दो वर्दीधारी सुरक्षाकर्मियों को गालियां दे रही है औऱ एक की वर्दी ही फाड़ दी। इस महिला को पुलिस ने बाद में कई धाराओं में गिरफ्तार कर 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में आज एक महिला गालीबाज के रूप में सामने आई और गली-मोहल्लों के आवारा लोगों द्वारा दी जाने वाली गालियां देती हुई सुनाई दे रही थी। वीडियो 126 सेक्टर नोएडा का है जिसमें महिला भाव्या रॉय और वर्दीधारी सोसायटी के सुरक्षागार्ड व सुपरवाइजर बताया जा रहा है। महिला वर्दीधारी लोगों को ऐसे गालियां दे रही है जैसे उन्होंने कोई अपराध किया हो या उसके साथ छेड़छाड की हो।
वीडियो वायरल होने पर महिला को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया तो कोर्ट ने भी उसे 14 दिन के ज्यूडिश्यिल रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दे दिया। वायरल वीडियो में वर्दीधारी सुरक्षाकर्मियों के सोशल मीडिया पर वायरल हुए बयानों में महिला को नशे में बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि उनकी गाड़ी की सुरक्षा जांच में देरी होने पर यह विवाद हुआ।
गौरतलब है कि गालीबाज इस भाव्या रॉय के पहले हाल ही में श्रीकांत त्यागी का गालीबाजी का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें त्यागी को भाजपा नेताओं के करीबी होने पर लोगों ने इस पर भाजपा की आलोचना की थी। मगर त्यागी से भाजपा नेताओं ने अपने रिश्तों को की खबरों को गलत बताया था। हालांकि श्रीकांत त्यागी बाद में मेरठ में गिरफ्तार हो गया था।




Leave a Reply