-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गायत्री परिवार द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व स्तरीय यज्ञ
अखिल विश्व गायत्री परिवार केन्द्र शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में वैश्विक कोरोना महामारी के शमन, वातावरण परिशोधन, स्वास्थ्य संरक्षण, प्राणीमात्र के कल्याण एवं दैवीय अनुदान प्राप्त करने हेतु हर घर में बुद्ध पूर्णिमा के दिन 26 मई को सुबह 8 से 12 बजे के बीच गायत्री यज्ञ एवं शाम साढ़े 6 से साढ़े 7 के बीच दीपयज्ञ ( पांच दीपक जलाकर 24 गायत्री मंत्र का उच्चारण ) किया जाएगा। गायत्री परिवार ने जिले के हर घर में यह आयोजन सम्पन्न कराने का सभी से आग्रह किया है। इस संबंध में जिला समन्वय समिति एवं मुख्य ट्रस्टी के साथ प्रमुख कार्यकर्ताओं की टीम सभी लोगों से संपर्क कर रही है।
जिले के अधिक से अधिक घरों में यह आयोजन कराने का लक्ष्य है, नगर छतरपुर से हर वार्ड से श्रद्धालु जन मोबाइल, सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अपने नाम दे रहे हैं।गायत्री परिवार के जिला समन्वयक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने सभी से अनुरोध किया है कि अपने घर में आयोजन की सूचना 26 मई के पहले या फिर बाद में भी देने का कष्ट करें , ताकि गायत्री शक्तिपीठ छतरपुर स्तर पर जानकारी का एकत्र की जा सके।उन्होंने इसके लिए जेके गुप्ता 87704 45880, शिव कुमार पालीवाल 96174 75684, शशि खरे 74155 60499, हरिओम चौरसिया (गोलू) 99262 36213 के नम्बर जारी किए हैं।




Leave a Reply