-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गांधी नगर थाने के घेराव के दौरान आलोक अग्रवाल गिरफ्तार
गांधी नगर में 17 नवंबर को पारधी समुदाय की महिला इंद्रमल बाई ने केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। कल देर रात उनकी मौत हो गई थी। दो पुलिस वालो द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था और 20000 रु की मांग की जा रही थी जिससे तंग आ कर उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। इसी मामले में इंद्रमल बाई के परिवार द्वारा आई एफ आई दर्ज कराने की मांग की थी जो पुलिस द्वारा नही मानी गई और उसी के खिलाफ आज थाने का घेराव किया गया था।घेराव के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने एफ आई आर की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने एफ आई आर करने से मना कर दिया और उल्टा प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल और प्रदेश संगठन सचिव पंकज सिंह के साथ मार पीट कर उन्हें घसीटा गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
इस दौरान प्रदेश संयोजक अग्रवाल ने कहा कि एक महिला, पुलिस से परेशान हो कर आत्महत्या कर लेती है, और उस मामले में एफ आई आर करने की जगह पुलिस उल्टा हमे ही गिरफ्तार कर रही है। शिवराज के शासन में कानून व्यवस्था पूर्णता ध्वस्त हो चुकी है। जितनी चुस्ती हहमारी एफ आई आर दर्ज कराना हमारा मौलिक अधिकार है और सुप्रीम कोर्ट ने कई मामलों में एफ आई आर दर्ज करने को मौलिक अधिकार बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला अस्मिता और मौलिक अधिकारों के लिए सैकड़ो बार जेल जाने को तैयार हूं।




Leave a Reply