-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
गांधी जयंती पर बूथ स्तर तक स्वच्छता अभियान
भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में आज प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। पचौरी ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर बूथ स्तर तक स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा, जिसमें जनप्रतिनिधि से लेकर राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों के साथ बूथ स्तर तक आमजन तक पहुंचकर गांधी का संदेश देंगे।
पचौरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में 30 सितम्बर को दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय टीम में प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों को जो दायित्व दिया गया है उन सभी का सम्मान किया जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सह-कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे एवं अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को बनाये जाने पर जिला भोपाल द्वारा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला भोपाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिताजी स्व. अमर सिंह की शोक बैठक भोपाल के मानस भवन में 30 सितम्बर को दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित की गयी है।
बैठक में महामंत्री सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल, अशोक सैनी, केवल मिश्रा सतीश विश्वकर्मा, श्री राम बंसल, श्रीमती मालती राय, श्रीमती वंदना जाचक, सुधीर जाचक, राजेंद्र गुप्ता, जगदीश यादव, नित्यानंद शर्मा, रवि शर्मा, पंकज त्रिपाठी, श्रीमती हंस कुंवर राजपूत, रामेश्वर राय दीक्षित, मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखंडे सहित सभी 29 मंडलों के मंडल अध्यक्ष महामंत्री जिले के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।




Leave a Reply