गांधी की जयंती से हर मंडल में होंगे सम्मेलन: भूपेंद्र सिंह

विधानसभा उपचुनावों के लिए गठित भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया।

समिति के संयोजक और प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह बैठक की कार्रवाई संबंधी जानकारी पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से उपचुनाव वाले सभी 127 मंडलों में सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती से 15 अक्टूबर तक सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों के 127 मंडलों में सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे। इन सम्मेलनों में मंडल में निवासरत पार्टी के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, बूथ कमेटी सदस्य, पेज प्रमुख शामिल होंगे। इस अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एक दिन में 2 मंडलों तक पहुंचकर सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा एवं कोरोना संक्रमण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को मास्क उपलब्ध कराए जायेंगें। इससे समाज में कोरोना के प्रति जाग्रति आयेगी। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय टीम के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

महा जनसंपर्क अभियान में 11 लाख परिवारों से हुआ संपर्क

भूपेंद्रसिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती25 सितंबर से महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया था, जो 27 सितम्बर तक चला। इस महा जनसंपर्क अभियान में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर घर-घर पहुंचना था। इस अभियान का उद्देश्य घर-घर जनसंपर्क करना, लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराना, कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के खिलाफ जानकारी देना, कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा के झंडे और स्टीकर लगाना था। उन्होंने बताया कि 28विधानसभाओं के 7800 बूथों में से 6000 बूथों पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 11लाख परिवारों से जनसंपर्क हुआ है। चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री पंकज जोशी, डॉ. हितेश वाजपेयी, श्री विकास विरानी, श्री नरेन्द्र पटेल, श्री अनुराग प्यासी, श्री मनोरंजन मिश्रा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today