-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गाँजे की तस्करी में लिप्त एक आरोपी पकड़ा, 91 गाँजे के पौधे जब्त
पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की जब्ती और अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले में विशेष प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में स्लीमनाबाद पुलिस ने 91 अवैध गाँजे के बड़े और छोटे पौधे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिजौरी टोला का संदेही जय सिंह पिता सतई सिंह गौड उम्र 60 साल द्वारा अपने घर के पीछे खेत में कुछ हिस्से में बाड़ी लगाकर अवैध रूप से गाँजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद ने निरीक्षक अर्चना सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इन निर्देशों के तारतम्य में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जय सिंह पिता सतई सिंह गौड निवासी ग्राम बिजौरी टोला की खेत में तलाशी ली, जहाँ बड़ी मात्रा में अवैध गाँजे के 91 छोटे-बड़े पौधे लगे हुए पाए गए। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख ग्यारह हजार रूपए हैं, जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना स्लीमनाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक श्री हरदयाल सिंह, आरक्षक श्री अजय सिंह, श्री मंयज यादव, श्री जागेश्वर कुंजाम और श्री पंकज सिंह का विशेष योगदान रहा है।




Leave a Reply