गरीब परिवारों को पांच करोड़ निशुल्‍क रसोई गैस कनैक्‍शन उपलब्‍ध कराने का लक्ष्‍य आज पूरा होगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की महत्‍वाकांक्षी उज्‍ज्‍वला योजना पांच करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराने का लक्ष्‍य आज हासिल कर लेगी।  लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन संसद में आयोजित समारोह में चयनित लाभार्थी को पांच करोड़वां उज्‍ज्‍वला कनेक्‍शन सौंपेंगी।
आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को उसकी लक्ष्य में पांच करोड़  की प्राप्ति होगी। आज एक बहन को लोकसभा की स्पीकर मैडम ने उनकी पांच करोड़ की सेलेंडर अपने हाथ से देंगी। महिलाओं की सशक्तिकरण में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदृष्टि कल्पना एक लंबे समय तक मील की पत्थर के रूप में काम करेगी। मैं आज के अवसर पर जिन पांच करोड़ बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभ मिल रहा है उनको अनेक-अनेक बधाई देता हूं।
उज्‍ज्‍वला योजना का उद्देश्‍य सामाजिक-आर्थिक जातीय जनगणना के अनुसार चिन्हित गरीब परिवारों को रसोई के लिए स्‍वच्‍छ ईंधन उपलब्‍ध कराना है। 44 प्रतिशत से अधिक उज्‍ज्‍वला लाभार्थी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति‍ समुदाय के हैं।
प्रधानमंत्री ने उत्‍तर प्रदेश के बलिया जिले में पहली मई 2016 को इस योजना का शुभारंभ किया था। इसका लक्ष्‍य 31 मार्च 2019 तक पांच करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त रसोई गैस उपलब्‍ध कराना था। इसके लिए आठ हज़ार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया था। सरकार का यह लक्ष्‍य निर्धारित समय सीमा से करीब आठ महीने पहले ही प्राप्‍त कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today