-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गरीबों की मदद करना सामाजिक उत्तरदायित्वः राज्यपाल टंडन
राज्यपाल लालजी टंडन ने पचमढ़ी में नर्मदापुरम् संभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि गरीबों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराना सभी का सामाजिक उत्तरदायित्व है। राज्यपाल ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिये शिविरों का आयोजन कर अधिकाधिक पात्र हितग्राहियों को लाभांन्वित किया जाए।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उज्जवला योजना एवं शिक्षा और जनजाति विकास के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनजातियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की उत्तम व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि उनका उत्तरोत्तर विकास हो सके। उन्होंने देशी नस्लों की गायों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आमजन को जागरूक करने की बात कही। राज्यपाल श्री टंडन ने कहा कि राजभवन में आने वाले टूरिस्ट बच्चों के लिए कम कीमत पर रहने की अच्छी व्यवस्था करें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की प्रगति की जानकारी दी गई।




Leave a Reply