गमक के तहत “शाम ए मौसीक़ी” 2 सितंबर को

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के अंतर्गत गमक ( कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत  2 सितंबर 2021 को शाम 7 बजे ऑनलाइन “शाम ए मौसीक़ी” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के फ़ेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि  संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन और मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, साहित्य में कला विविधताओं की आवश्यकता को महसूस करते हुए, एवं ललित कलाओं के महत्व को समझते हुए लगातार एक कार्यक्रम “गमक” के नाम से कर रहे हैं।  गमक के तहत  विभिन्न कार्यक्रम जैसे शाम ए ग़ज़ल, सूफ़ियाना ग़ज़ल, महफ़िल ए क़व्वाली, उर्दू ड्रामा आदि आयोजित हो चुके हैं। इन कार्यक्रमों के आयोजन से कलाकारों में उत्साह है। इनके माध्यम से अनेक नई प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं। इसी तारतम्य में 2 सितंबर 2021 को शाम 7 बजे शामे मौसीक़ी के तहत प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक ज़मीर ख़ान- भोपाल एवं  अहमद चिश्ती-सूफ़ी म्युज़ीशियन बैंड, सनावद ग़ज़लों की सांगीतिक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज़फ़र ख़ान द्वारा किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today