-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
गमक के अंतर्गत महफ़िल ए सूफ़ियाना आयोजित
मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के अंतर्गत गमक (कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत 16 सितंबर को शाम 7 बजे ऑनलाइन महफ़िल ए सूफ़ियाना कार्यक्रम आयोजित किया गया .
कार्यक्रम के प्रारंभ में उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सूफ़ी वाद और उर्दू शायरी का गहरा संबंध रहा है। शायरों ने बेहद कलात्मकता और हुनरमंदी से इसे अभिव्यक्ति दी है और गायकों व कलाकारों ने रूहानी अदायगी प्रदान की है। इस लिए सूफियाना कार्यक्रम अक्सर ही उर्दू अकादमी के आयोजनोका हिस्सा होते हैं। आज भी मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी का यह प्रयास है कि सूफ़ी वाद से जुड़े कलाम को और उससे जुड़े कलाकारों एवं ग़ज़ल गायकों को गमक कार्यक्रम से जोड़े। इसी सिलसिले की कड़ी में आज के कार्यक्रम में महफ़िल ए सूफ़ियाना के तहत ज़ुल्फ़िक़ार अली- भोपाल एवं हलीम ताज क़व्वाल- जबलपुर ग़ज़लों की प्रस्तुति दे रहे हैं।
ज़ुल्फ़िक़ार अली द्वारा प्रस्तुत किया गया कलाम इस प्रकार है।
दुष्यंत कुमार मरना लगा रहेगा यहां जी तो लीजिए
फै़ज़ अहमद फै़ज़ कभी कभी याद में उभरते हैं नक़्श-ए-माज़ी मिटे मिटे से
ज़फ़र गोरखपुरीमैं अकेला चला जा रहा था कहीं मंज़िलें अजनबी रहगुज़र अजनबी
जिगर मुरादाबादीइश्क़ की दास्तान है प्यारेअपनी-अपनी ज़ुबान है प्यारे
एवं हलीम ताज क़व्वाल द्वारा प्रस्तुत किया गया कलाम इस प्रकार है।
हिन्दू, मुस्लिम, सिख ईसाई सबका एक नारा है
तेरा दीवाना हूं तेरे दर की क़सम
साथ में तुम रहो सबके लेकिन हाँ किसी का भरोसा न करना।
कार्यक्रम के अंत में अकादमी की निदेशक डॉ नुसरत मेहदी ने सभी श्रोताओं का अभिवादन किया। कार्यक्रम का संचालन शरबानी बेनर्जी द्वारा किया गया




Leave a Reply