-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गमक के अंतर्गत दास्तानगोई और शाम ए मौसीक़ी आयोजित
मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के अंतर्गत गमक ( कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत दिनाँक 9 सितंबर 2021 को शाम 7 बजे ऑनलाइन दास्तानगोई एवं शाम ए मौसीक़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी की हमेशा ये कोशिश रही है कि जो विलुप्त होती हुई कलाएं हैं उनको पुनर्जीवित किया जाए और उसी दिशा में हमने क़दम बढ़ाते हुए इस बार गमक में दास्तानगोई को भी शामिल किया है। गमक कार्यक्रम में जहां एक और वरिष्ठ कलाकारों को मौक़ा दिया जा रहा है वहीं नई प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जा रहा है ताकि उनकी भी हौसला अफज़ाई हो। इसी सिलसिले के तहत आज के कार्यक्रम में जहां एक ओर दास्तानगोई के तहत भोपाल के नौजवान दास्तानगो और इतिहासकार सिकंदर मलिक “दारा शिकोह: हिन्दुस्तान की साँझा संस्कृति के वाहक” के विषय पर दास्तान पेश कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर शाम ए मौसीक़ी के तहत उपासना सारंग त्यागी ग़ज़लों की सांस्कृति प्रस्तुति दे रही हैं।
सिकंदर मलिक ने दारा शिकोह के जीवन पर आधारित दास्तान को अपने चिर परिचित अंदाज़ में पेश किया।




Leave a Reply