‘गमक’ अन्तर्गत नाटक ‘बूढ़ी काकी’ का मंचन

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित गमक श्रृंखला की सप्ताहांत प्रस्तुतियों के अंतर्गत रवींद्र भवन में आज सूत्रधार आज़मगढ़ के युवा रंगकर्मियों द्वारा अभिषेक पंडित के निर्देशन में हिंदी साहित्य के महान कहानीकार मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित कहानी ‘बूढ़ी काकी’ की नाट्य प्रस्तुति हुई|  

    बूढ़ी काकी मुंशी प्रेमचंद की एक चर्चित कहानी है। इस कहानी में भी उन्होंने समाज की ही एक काकी के बुढ़ापे का जीवन चित्रित किया है। इस कहानी में कई पात्र हैं। बूढ़ी काकीरूपारूपा की प्यारी बेटी लाडली और बुद्धिराम मुख्य पात्र हैं। 

    इसमें बूढ़ी काकी को वक़्त के रूप में परिभाषित करने की कोशिश की गई है। क्योंकि समय कभी एक जैसा नहीं रहता है। जीवन में सुख और दुख आता रहता है। इससे प्रकृति और मनुष्य कोई भी नहीं बच सका है। बूढ़ी काकी जीवन के सत्य के रूप में हमारे सामने मौजूद है। वहीं लाडली बूढ़ी काकी की प्रतिमूर्ति है। लाडली अपनी काकी का बहुत ख़्याल रखती है। लेकिन रूपा समाज का एक ऐसी चरित्र है जो उस व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैजो कुछ सुविधा या सत्ता पाने के बाद ख़ुद को भूलकर जीवन को अहंकार के साथ जीते हैंउसे लगता है मैं हमेशा सुख में ही रहूँगालोग समय के खेल को झुठलाना चाहते हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है। रूपा सिर्फ़ भगवान से ही डरती हैउसे लगता है जीवन मे कोई पाप नहीं होना चाहिएलेकिन वह फिर भी समय के मोह में फंसी हुई हैऔर ऐसा ही आम जीवन मे भी होता है। बुद्धिराम एक कंजूस व्यक्ति है जो जीवन में कुछ भी खर्च करने से पहले बहुत सोचता है| 

प्रस्तुति में मंच पर- डी. डी. संजय, डॉ. अलका सिंह, ममता पंडित, रितेश रंजन, विवेक सिंह एवं सत्यम कुमार ने अभिनय किया| 

मंच परे कलाकार- कहानी- मुंशी प्रेमचंद, संगीत- शशिकांत कुमार का, तबले पर- अजय वर्मा, खंजड़ी पर- अनादि एवं अभिषेक, प्रकाश परिकल्पना- रंजीत कुमार की, मंच परिकल्पना- अंगद कश्यप की, मंच व्यवस्था- रितेश रंजन की, वस्त्र विन्न्यास- ममता पंडित का और परिकल्पना तथा निर्देशन- अभिषेक पंडित का था|    

———- 

संस्था के बारे में –  

    सूत्रधार आज़मगढ़ युवा रंगकर्मियों का एक जागरूक समूह है। जो विगत लगभग दो दशक से उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जनपद में रंगकर्म व अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सतत सक्रिय है। संस्था प्रति वर्ष नाट्य कार्यशाला, संगोष्ठि, प्रदर्शनी के साथ-साथ राष्ट्रीय नाट्य उत्सव ‘आज़मगढ़ रंगमहोत्सव’ के नाम से आयोजित करती आ रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today