-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस फायनल रिर्हसल हुई
कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रोटोकाल का पालन करते हुए गौरवशाली गणतंत्र की 71 वीं वर्षगाँठ मध्यप्रदेश में भी हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाई जाएगी। मुख्य समारोह 26 जनवरी को यहाँ लाल परेड मैदान में प्रात: 9 बजे से आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली संयुक्त परेड का अंतिम अभ्यास रविवार को लाल परेड मैदान पर किया गया। पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने परेड एवं समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
7 वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक श्री रामचन्द्र सिंह कुशवाहा ने प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। हर्ष फायर के बीच पुलिस बैण्ड ने उपनिरीक्षक श्री सुनील कटारे के निर्देशन में ‘‘जन गण मन‘‘ की धुन बजाई। मुख्य अतिथि के संदेश का प्रतीक स्वरूप वाचन भी किया गया। हर्ष फायर के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुन के बीच आर्कषक संयुक्त परेड निकली। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2018 बैच के अधिकारी एवं एसडीओपी सिहोरा, जिला जबलपुर श्री श्रुतिकीति सोमवंशी ने किया। परेड टू-आई सी. का दायित्व सहायक सेनानी, 6 वीं वाहिनी जबलपुर श्री यश बिजौरिया ने निभाया। संयुक्त परेड में अश्वरोही दल व श्वान दस्ता समेत 11 टुकडि़याँ शामिल थीं।
संयुक्त परेड में शामिल मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल प्लाटून-01 की टुकड़ी का नेतृत्व 25 वीं वाहिनी एसएएफ के उप निरीक्षक श्री विजय सिंह और प्लाटून-02 की टुकड़ी का नेतृत्व 23 वीं वाहिनी एसएएफ के उप निरीक्षक श्री गिर्राज भटेले ने किया। इसी तरह हॉक फोर्स टुकड़ी का नेतृत्व उप निरीक्षक श्री विपिन डावर, एस.टी.एफ. टुकड़ी का श्री सुनील पाटीदार, जिला पुलिस बल एवं शासकीय रेल पुलिस (पुरूष) टुकड़ी का उप निरीक्षक श्री शुभम पाण्डेय, विशेष सशस्त्र बल, जिला बल व शासकीय रेल पुलिस की संयुक्त महिला टुकड़ी का उप निरीक्षक सुश्री प्रियवंदा, मध्यप्रदेश होमगार्ड टुकड़ी का उप निरीक्षक श्री दीपेश पाटीदार, जेल विभाग टुकड़ी का उप अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा, पुलिस बैंड का उपनिरीक्षक श्री सुनील कटारे, श्वान दल का उपनिरीक्षक श्री देव निनामा एवं अश्वरोही दल का नेतृत्व निरीक्षक श्री कोल ने किया। कार्यक्रम का संचालन चौधरी मदन मोहन समर, सुश्री सानिशा हरणे तथा श्री सईद उल्ला रिजवी ने किया।
इनकी रही मौजदगी
फुलड्रेस अभ्यास परेड के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी सहित एसीएस जीएडी संभाग आयुक्त श्री कवीन्द्र कियावत, श्री विनोद कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ श्री मिलिंद कानस्कर, पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल शहर श्री इरशाद वली एवं कलेक्टर श्री अविनाश लावानिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply