गढाकोटा में शराब को लेकर खूनी संघर्ष,दो की हत्या

सागर जिले के गढाकोटा में एक रेस्टोरेंट में शराब को लेकर हुआ खूनी संघर्ष। दो की मौत। दमोह रोड स्थित सप्रे रेस्टोरेंट के बाहर रात करीब ढाई बजे शराब कारोबार से जुड़े दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के संदर्भ में रहली के एसडीओपी BP समाधिया ने बताया कि विवाद इतना बढ़ा कि पहले जित्तू ठाकुर ने पिन्टू उपाध्याय को गोली मारी। उसके बाद शैलेन्द्र जैन ऊर्फ बब्बा ने अपने देशी कट्टा से जित्तू ठाकुर को गोली मार दी। पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई वही जीतू को गंभीर हालत मैं गढ़ाकोटा के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उसे सागर रेफर कर दिया गया परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
गढाकोटा थाने में विकास ऊर्फ विक्की उपाध्याय की रिपोर्ट पर जित्तू ठाकुर, भरत पटेल एवं शोनू रैकवार तथा महेश सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर पिन्टू उपाध्याय निवासी दमोह, शैलेन्द्र जैन (बब्बा), सुरेन्द्र दुबे, विकास उपाध्याय, रवि रैकवार, कलू यादव, हेमराज सहित पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today