-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गंज बासौदा की दुर्घटना हृदय विदारक : विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गंज बसौदा में हुई दुर्घटना को हृदयविदारक बताते हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत एवं सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने गंज बसौदा की दुर्घटना में कई लोगों के काल कवलित होने पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इस हादसे की खबर से मन व्याकुल है। हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन तंत्र ने लोगों को कुएं से सुरंक्षित निकालने के लिए अपनी ओर से पूरे प्रयास किए। स्वयं मुख्यमंत्री जी राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग भी वहीं पर है।
श्री शर्मा ने हादसे में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री शर्मा ने कहा कि इस हादसे ने पीड़ित परिजनों को जो आघात पहुंचाया है, उसकी भरपाई संभव नहीं है, मैं परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिजनों को धैर्य और सहनशक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार ने कई कदम उठाए हैं, भारतीय जनता पार्टी भी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ है।




Leave a Reply