-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गंजबासोदा को मिनी स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को देर शाम विदिशा जिले के गंजबासोदा में आम जनता से जन-संवाद करते हुए घोषणा की कि गंजबासोदा को मिनी स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। श्री चौहान ने इस प्रोजेक्ट के कार्य तुरन्त शुरू करने के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गणमान्य नागरिकों का आव्हान किया कि नगर को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरकार निर्माण कार्य करवा सकती है लेकिन निर्मित अधोसंरचनाओं की देखभाल, सुरक्षा और साफ-सफाई की जिम्मेदारी स्थानीय नागरिकों की होती है।
मुख्यमंत्री ने गंजबासोदा में नगर भ्रमण किया और विकास कार्यो का जायजा लिया। आमजनों से मिले तथा उनकी समस्याएँ सुनी। उन्होंने विभिन्न स्थानीय सामाजिक संगठनों से भी मुलाकात की।




Leave a Reply