-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
खेल कोटे से नौकरी देने की कार्यवाही जल्द
जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने आज यहाँ मेजर ध्यानचंद स्टेडियम मेँ 65वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। श्री शर्मा ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त कियाl
मंत्री शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों से आये 1600 से अधिक बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों से कहा कि खेल का शारीरिक और मानसिक विकास मेँ बड़ा योगदान हैl उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों मेँ खेल कोटे से खिलाड़ियों को नौकरी देने की कई वर्षों से रुकी कार्रवाई को जल्दी शुरू की जाएगी। भोपाल मेँ खिलाड़ियों को ठहरने के लिये स्पोर्टस काम्प्लेक्स का निर्माण करवाया जाएगा।
शर्मा ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि खेलों के आयोजन की व्यवस्थाओं मेँ किसी प्रकार की कोई कमी नहीँ रहनी चाहिएl पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान गुड्डू , नसीम खान, आयोजन समिति के पदाधिकारी और खेल टीमों के मैनेजर मौज़ूद थे l




Leave a Reply