-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की MP को मेजबानी, दिल्ली में ऐलान, मलखंभ राज्य खेल घोषित
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आज दिल्ली में ऐलान किया गया और इस आयोजन का मध्य प्रदेश को मौका दिया गया है। प्रदेश के आठ शहरों में यह खेल होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजन की मेजबाना के ऐलान के पहले मलखंभ का प्रदर्शन किया गया जिसका लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मलखंभ को मध्य प्रदेश का राज्य खेल घोषित करने का भी ऐलान किया गया।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली में एक कार्यक्रम खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की घोषणा करते हुए कहा कि मलखंभ आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स का हिस्सा बन चुका है। इसे जहां भी प्रदर्शित किया गया वहां उसको जमकर सराहना मिली। इस तरह के गुम होते जा रहे खेलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कहना है कि ओलंपिक खेलों के साथ इन्हें भी बढ़ावा देना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में विधायक और सांसद कप के आयोजन हो रहे हैं और इसी तरह देशभर में सांसद ऐसे आयोजन करने लगे तो कई खिलाड़ी निकलकर आएंगे। खेलो इंडिया से कई खिलाड़ी निकलकर आ रहे हैं। खेल मंत्री ठाकुर ने कुछ खिलाड़ियों के नाम भी गिनाए जो इन खेलों से निकलकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
हॉकी टीमें मध्य प्रदेश के बिना नहीं पूरी होती: सीएम
इस मौके पर सीएम चौहान ने कहा कि प्रदेश खेलों को लगातार बढ़ावा दे रहा है और अकादमियां में खिलाड़ी प्रशिक्षण पा रहे हैं। देश की महिला हॉकी टीम हो या पुरुष हॉकी टीम मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के बिना बन नहीं सकतीं क्योंकि हमारे यहां हॉकी खिलाड़ियों को अकादमी में बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेलो इंडिया का आयोजन मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर, सबसे स्वच्छ राजधानी भोपाल सहित महाकाल की नगरी उज्जैन जैसे शहरों में होगा। चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश पहले टाइगर स्टेट था और अब चीता स्टेट हो गया है। खेलों में भी मध्य प्रदेश अच्छा स्थान बनाता जा रहा है।
30 खेलों में सात हजार खिलाड़ी शामिल होंगे
गौरतलब है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 से शुरू हुआ है और अब तक दिल्ली, पुणे (महाराष्ट्र), गोवाहाटी (असम), एवं पंचकुला (हरियाणा) में इसकी मेजबानी कर चुके हैं। पांचवा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश करने जा रहा है। यह आयोजन जनवरी-फरवरी 2023 में होगा। यह खेल मध्य प्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, मंडला, महेश्वर और बालाघाट में किया जाएगा। इसमें 30 खेलों में सात हजार खिलाड़ी शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश में खेलों की स्थिति
मध्य प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। खेल के लिए 2003 में विभाग का बजट केवल 5 करोड़ था, जो आज बढ़कर 350 करोड़ रुपए हो गया है। प्रदेश में 18 खेलों की 11 खेल अकादमिया स्थापित की गई हैं। प्रतिभावान 900 खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 में 38 पदक अर्जित कर देश के टॉप 10 प्रदेश में जगह बनाई है। मलखंभ में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 में प्रदेश ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। प्रदेश अकादमी के प्रशिक्षित आठ खिलाडियों ने टोक्यो ओलम्पिक 2022 में भाग लिया। कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में पुरुष हॉकी टीम में दो खिलाड़ी एवं महिला हॉकी टीम में 04 खिलाड़ी मध्यप्रदेश से चयनित हुए। भोपाल वर्षों से हॉकी की नर्सरी रहा है। 2015 से “मुख्यमंत्री कप’, 2017 से “विधायक कप” एवं “सांसद कप” का नियमित आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण हेतु विदेश भेजा जा रहा है। 5-6 वर्षों में 171 खेल प्रशिक्षण केंद्र निर्मित किए गए। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116 वी जयंती पर सरकार द्वारा “यूथ महापंचायत” का आयोजन प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। ग्राम स्तर, विकासखण्ड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर तक जनता की व्यापक भागीदारी के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, खेल, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal breaking news, bhopal khabar, bhopal mp, bhopal mp india, bhopal samachar, MP Breaking news, mp cm, MP government, mp india, mp news, MP News Today, mpinfo




Leave a Reply