-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
खस्ताहाल सड़कों में हुई प्रदेश की पहली महिला मामा गड्डा गिनो प्रतियोगिता
भोपाल में सड़कों की जर्जर हालात पर सरकार को घेरने और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान आकर्षित कराने प्रदेष कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने महिलाओं के साथ अनोखा प्रदर्शन किया। करोंद सब्जी मंडी के सामने से गुजरने वाली भोपाल की सबसे व्यस्ततम सड़क के गड्डां को गिनने के लिए यहां महिलाओं की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगित में सबसे ज्यादा गड्डे ढूंढने वाली महिलाओं को पुरस्कार बांटे गए। बरसते पानी में भीगते हुए महिलाओं ने यह प्रदर्शन किया।प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने यहां कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह कहते हुए तनिक भी शर्म नहीं आई भोपाल की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं। भोपाल की सड़कें कैसी हैं, यह जानने के लिए मुख्यमंत्री को एक बार शहर में घूमना चाहिए। वास्तव में इन सड़कों पर गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है।
शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जनदर्षन करके जनता से बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं, उन्हें एक बार भोपाल की जनता का जनदर्शन करना चाहिए। शुक्ला ने कहा कि वे मुख्यमंत्री निवास जाकर मुख्यमंत्री को भोपाल में जनदर्शन करने के लिए पीले चावल देंगे ताकि वे अपने खुद के झूठ से रूबरू हो सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता के बीच नहीं जा रहे हैं, क्योंकि भोपाल की जर्जर सड़कों ने सरकार के विकास और भाजपा नेताओं के दावों की पोल खोल कर रख दी है।प्रथम पुरस्कार पाने वाली महिला का नाम शिवानी सेन, द्वितीय पुरुस्कार पाने वाली महिला का नाम सोनम जैन, एवं तृतीय पुरस्कार पाने वाली महिला का नाम आरती गुप्ता है।इस अवसर पर श्रीमति रंजना शर्मा, साजिद अंसारी, तारिक़ अली, दीपक दीवान, राहुल सेन, अनस उर रहमान, आनंद विश्वकर्मा, आसिफ कुरेशी, आशीष ओझा, सुनील उरे, दीपक असाठीया, विनोद ठाकुर, मोहसिन खान, कपिल व्यास,नेपाल ठाकुर, संजीव तिवारी, मनोज शर्मा, गीता सैनी, अनीस सलमानी, उमर अली आदि मौजूद थे।




Leave a Reply