-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
खजुराहो सांसद द्वारा 200 पल्स ऑक्सीमीटर भेंट
खजुराहो सांसद व्ही.डी. शर्मा द्वारा शनिवार को जिला चिकित्सालय छतरपुर सहित राजनगर एवं खजुराहो विधानसभा क्षेत्र के सामुदायक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए 200 पल्स ऑक्सीमीटर को कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह को कलेक्ट्रेट छतरपुर में बीजेपी जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, महामंत्री अरविन्द पटेरिया, सांसद प्रतिनिधि समोद शुक्ला की उपस्थिति में पल्स ऑक्सीमीटर भेंट किए गए। जिसमें से जिला चिकित्सालय को 50 तथा राजनगर एवं खजुराहो क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्रों पर 150 पल्स ऑक्सीमीटर दिए जायेगें हैं।
इस सुविधा के उपलब्ध होने से कोविड आपदा से पीड़ित रोगियों सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित रोगियों की पल्स एवं हार्ट की जांच में पल्सऑक्सीमीटर उपयोगी सिद्ध होगें। इस अवसर सीएमएचओ डॉ. विजय पथौरिया और सिविल सर्जन डॉ. लखन तिवारी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने कहा कि खजुराहो सांसद द्वारा कोविड आपदा संक्रमण काल में खजुराहो चिकित्सालय के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई और चिकित्सा सेवा को बेहतर बनाने तथा छतरपुर जिले के लिए ऑक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध कराने में भी संवेदनशील प्रयास किए गए जिसके चलते कोविड आपदा पर समय रहते नियंत्रण पाने में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि कोविड की तीसरी लहर से बचाव पूर्व सभी एहतियाती तैयारियां कर ली गईं हैं और चिकित्सकों के दल बनाएं जाकर वार्ड भी चिन्हित कर लिए गए है।




Leave a Reply