-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
खजुराहो नृत्य समारोह मंदिर प्रांगण में होगा
खजुराहो-अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त 47 वां खजुराहो नृत्य समारोह 2021नए रूप में प्रस्तुत होने जा रहा है अब से यह समारोह पश्चिमी मंदिर समूह के अंदर मंदिर के प्लेटफार्म पर होगा,जिसमें मंदिर की आभा के बीच नृत्यों का प्रदर्शन किया जाएगा,जिससे दर्शकों को अलग अनुभूति का अहसास होगा,जिसके लिए जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के प्रयास से भारतीय पुरातत्व विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है.
गौरतलब है कि भारतीय शास्त्रीय परम्परा की विधाओं पर आधारित खजुराहो नृत्य समारोह पिछले 46 वर्षों से लगातार चला आ रहा है जिसे देखने देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग आते हैं,जानकारी के अनुसार पूर्व में लगभग 44 वर्ष पहले पश्चिमी मंदिर समूह के कंदारिया महादेव मंदिर के प्लेटफार्म पर यह आयोजन होता था तत्समय कला परिषद तथा पुरातत्व विभाग के बीच विरोधाभास तथा सुरक्षा कारणों के चलते यह आयोजन पश्चिमी मंदिर समूह के बाहर आयोजित होने लगा था।




Leave a Reply